PowerPoint kya hai ये जान ने से पूर्व कुछ सवाल जवाब करलेते है ताकि आपको आगे आने वाली बाते स्पष्ट रूप से समझ आये।
आपको कभी किसी के सामने अपने विचार व्यक्त करने हो तो आप सीधा जाकर उनको बोलेंगे या उन्हें समझाएंगे उनसे बात करके। किन्तु क्या हर बार ऐसा करने से आपका काम बन पाएगा? अगर आप किसी बड़ी कंपनी में काम करते है या कही इंटरव्यू देने जाते है या किसी के सामने अपना विशेष मुद्दा दर्शाते है तो वह आप सिर्फ मु से बोल कर उन्हें ढंग से नहीं समझा पाएंगे या होसकता है किसी को समझ आये और किसी को न भी आये।
Ms PowerPoint kya hai? Actual Meaning
ऐसी परिस्तिथिओ के लिए ही बनाया गया पॉवरपॉइंट जिसमे आप चित्र, एनीमेशन, ग्राफिक्स, ट्रांसिशन्स, 3 डी मॉडल और न जाने ऐसे कितनी ही अनेक विशेषताओ का उपयोग करके किफायती रूप से अपने विषय को पेश कर सकते है जो समझने वालो को बात की गहरायी तक जाने में अत्यधिक सहायक रहेगा। और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आप इसे सुरक्षित रूप से फाइल के तौर पे स्टोर भी कर सकते है ताकि बार बार मदद पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल कर लोगो में अपने विषय को लेकर जागरुक्ता फैला सके।
अब हम अगले विषय पर आगे बढ़ सकते हैं क्योकि हम समझ चुके है Ms PowerPoint kya hai।
“Ms PowerPoint kya hai” वाले विषय के आलावा और भी कई विषय हमारे पास है जिन्हे पढ़के शायद आपको और भी बहुत कुछ सीखने को मिलजाए :
- Computer kitne prakar ke hote hain? Properly Classified
- MS Office kya hai | बौद्धिक और विश्व संबंधी ज्ञान
तो अब हम पॉवरपॉइंट से सम्बन्धी कुछ जानकारी हासिल करेंगे जिनकी समझ हमे पॉवरपॉइंट चलाने से पहले होनी चाहिए :
PowerPoint Slides kya hai
अब आप अपनी प्रेजेंटेशन बनाएँगे तो उसमे बड़े सारे पृष्ठों पे काम करेंगे हर पृष्ठ पे कुछ लिखेंगे या चित्र लगाएंगे या अपने हिसाब से हर पृष्ठ का इस्तेमाल करके अपनी बात व्यक्त करेंगे। इन पृष्ठों को पॉवरपॉइंट को बनाने वाली कंपनी ने अपने अनुकूल एक नाम दिया स्लाइड। इन स्लाइड्स की गिनती आप अपने हिसाब से जितना चाहे बढ़ा सकते है और घटा भी सकते है।
Themes in PowerPoint
मानलेते है एक परिस्थिति है जहा आपको किसी ज़रूरी विषय पे प्रेजेंटेशन बनाने को कहा जाये और आपके पास समय की बहुत ज्यादा कमी हो तब क्या आप जल्द से जल्द अपनी प्रेजेंटेशन में विषय समझाना, एनीमेशन लगाना, बैकग्राउंड रंग बिरंगा करना, और डिजाइनिंग जैसे काम करपाएंगे? नहीं आप के लिए ऐसा करना अत्यंत कठिन है और इससे आप अपने विषय को समझने में भी गलती कर सकते है।
आपको ऐसी परिस्तिथिओ से निकलने के लिए पॉवरपॉइंट वालो ने themes का विकल्प बनाया है जहा आपके लिए बने बनाये सुन्दर और बढ़िया डिज़ाइन वाले प्रेजेंटेशन बने हुए होते है जिन्हे आप डाउनलोड करके उनमे पहले से उपस्थित विशेषताओं का लाभ उठाकर अपना विषय लिख सकते है और कम समय में सारे काम निपटा सकते है।
Slide Layouts
स्लाइड लेआउट को आप ब्लूप्रिंट के जैसा समझ सकते है जो यइ दर्शाता है की स्लाइड का शीर्षक और लेख कहा लिखे जाएंगे। इसके लिए पहले से कुछ designs आपके लिए उपलब्ध होते है ताकि आपको शीर्षक और लेख को स्लाइड पे लगाने के स्थान के बारे में सोचने में ज्यादा समय न लगाना पड़े।
Speaker’s Notes
हर व्यक्ति जो प्रेजेंटेशन बनता है वो ये ज़रूर सोचता है की वह पेश करते समय क्या कहेगा सबके सामने ताकि सुन ने वालो को अच्छा लगे और विषय स्पष्ट हो। परन्तु ऐसा भी तो होसकता है की बोलते बोलते आप कोई वाक्य भूल जाये? इस परेशानी से बचने के लिए Speaker’s Notes का विकल्प स्थित है जो आपको हर स्लाइड के साथ बोलने वाला लेख लिखने की जगह देता है ताकि आप पेश करते समय अगर किसी कदम पे अटके तो उन्हें देख कर वापिस याद कर पाए।
Handouts in PowerPoint
आपलोगो के साथ ऐसा भी कभी होसकता है जब आपको अपनी प्रेजेंटेशन के प्रिंटआउट्स निकलवा कर अपनी ऑडियंस में बाटने हो तब आप हर स्लाइड का एक-एक प्रिंटआउट निकलवाकर उन्हें देंगे। लेकिन अगर आपको ऐसा कोई ज़रिया दिया जाये जहा आप एक ही प्रिंटआउट में एक से अधिक स्लाइड्स इक्कठी निकलवा सके तो आपको नहीं लगता की ऐसा शानदार विकल्प हमारे कितने पत्रक को बेकार होने से बचा सकता ह?
इस बात को ध्यान में रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने पॉवरपॉइंट में हैंडआउट्स का विकल्प प्रदान किया है जिससे हम सटीक तरीके से एक प्रिंटआउट में एक से अधिक स्लाइड्स निकलवा सकते है।
what is a Master Slide?
सभी स्लाइड्स की Themes और Slide layout की जानकारी रखने वाली स्लाइड को मास्टर स्लाइड कहते है और इसी वजह से यह स्लाइड्स के पदानुक्रम में शीर्ष स्लाइड है।
Transition of Slides
अगर किसी प्रेजेंटेशन में एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड पे जाते वक़्त कोई सुन्दर सा animation हो तो आपकी प्रेजेंटेशन देखने वालो को आनंद भी आएगा और उन्हें ये भी पता चलेगा की आपको पॉवरपॉइंट की अच्छी जानकारी है। इन एनिमेशन्स को Slide Transition कहते है और यह पहले से ही अनेक तरह की पॉवरपॉइंट में बनायीं हुई है ताकि आप अपने स्लाइड के हिसाब से Transition लगा सके।
Animation Effects of each Slide
हर स्लाइड को प्रभावशाली और रोचक बनाने के लिए भी बड़े सारे तरीके है जैसे कि एक है Animation Effects जिसकी मदद से आप हर स्लाइड के तत्वों को चल और आकर्षक बना सकते है।
PowerPoint ka application kaise start kare??
- सबसे पहले आपको यह निश्चित करलेना है कि आपके कंप्यूटर में पॉवरपॉइंट सही तरीके से installed है।
- उसके पश्चात् आपको अपने माउस की मदद से स्टार्ट मेन्यू खोलना है।
- स्टार्ट मेन्यू खुलने के बाद आपके सामने सभी प्रोग्राम्स की सूची खुलेगी जो आपके कंप्यूटर में installed है।
- इस सूची में से पॉवरपॉइंट खोजे और उसपे अपने माउस पॉइंटर से क्लिक करे और पॉवरपॉइंट का आनंद ले।
PowerPoint Homescreen ke सहायक Tools
1) Quick Access Toolbar
आपकी प्रेजेंटेशन विंडो के सबसे ऊपर वाले बार में टॉप-लेफ्ट में आपके लिए कुछ ऐसे विकल्प स्थित होते है जो आपके काम को आसान बनाते है और समय बचाते है इसलिए इसका नाम है Quick Access Toolbar जिन्हे जल्दी से इस्तेमाल किया जा सके ताकि हमे बार बार अलग अलग Ribbon में जाकर उन्हें ढूँढना न पड़े।
2) Title Bar
Title Bar आपके प्रेजेंटेशन विंडो में सबसे ऊपर बीचो बीच स्थित होता है जहा आपकी प्रेजेंटेशन फाइल का नाम दिखाई देता है ताकि आपको इस बात का ज्ञान रहे कि आप किस वक़्त कोनसी फाइल पे काम कर रहे है।
3) Control Button
आपके Title bar के right-side के तीन बटन Control Button कहलाते है जिनसे आप फाइल का बंद होना, मिनीमाइज होना और मिनीमाइज रिस्टोर होना control कर सकते है।
4) Tab Bar
आपके Title bar के निचे वाली पूरी पंक्ति/row tab bar होती है जिसमे अलग-अलग तरह के tabs उपस्तिथ होते है जिन्हे खोलकर आप उनमे स्थित ढेर सारे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है और अपनी प्रेजेंटेशन पूर्ण कर सकते है। किसी भी प्रेजेंटेशन को बनाने के लिए जितने भी विकल्प Microsoft PowerPoint में स्थित है वो सारे विकल्प आपको इन्ही tabs के ribbons में मिलेंगे।
Tab bar के सभी tabs की सूची:
- Home Tab
- Insert Tab
- Draw Tab
- Design Tab
- Transitions Tab
- Animations Tab
- Slide Show Tab
- Record Tab
- Review Tab
- View Tab
5) Ribbon
जब भी आप किसी tab को खोलेंगे तो आपके सामने उस tab से सम्बंधित सारे टूल्स का एक box बना आएगा उसी box को पॉवरपॉइंट में रिबन कहा जाता है।
आप हमारे साथ अंत तक बने रहे उसके लिए हम आपके शुक्रगुज़ार है। आशा करते है आपसे फिर बात करने का और आपके साथ लेख पढ़ने का मौका दोबारा मिलेगा।